भारत नेपाल सीमा पर SSB और कस्टम के बीच ठनी, नेपाल ने भी जताई आपत्ति…

पटना: भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव में SSB, कस्टम विभाग और नेपाल सरकार भी शामिल है। हालांकि तनाव को कम करने की कोशिश जरुर की गई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। इधर कस्टम विभाग ने स्थानीय थान अमे आवेदन दे कर SSB के विरुद्ध मामला दर्ज करने की भी मांग कर दी है। दरअसल भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल में स्थित मैत्री पुल के पैदल यात्री फूटपाथ पर एसएसबी ने एक अस्थायी पोस्ट बनाना शुरू किया है।

SSB के अस्थायी पोस्ट निर्माण पर कस्टम विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई और अधिकारी मौके पर पहुंच कर निर्माण रोकने की कोशिश भी की। कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लैंड कस्टम क्षेत्र में किसी अन्य एजेंसी को बिना अनुमति स्थायी या अस्थायी निर्माण करने का अधिकार नहीं है। कस्टम विभाग ने स्थानीय हरैया थाना में आवेदन दे कर SSB के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है साथ ही पूर्वी चंपारण के डीएम और एसपी को भी मामले की जानकारी देते हुए हस्तक्षेप की मांग की है।

यह भी पढ़ें – ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने की घुसने की कोशिश, रोके जाने पर फायरिंग करते हुए…

वहीं दूसरी तरफ सीमा पर निर्माण को लेकर नेपाल सरकार ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। नेपा के पर्सा जिला के एपीएफ डीएसपी लोकेन्द्र बहादुर सूबा स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को भारत नेपाल मैत्री सबंधों के विरुद्ध बताया। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में रविवार को एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट दिव्यांशु चौहान, नेपाल एपीएफ के डीएसपी और भारत के कस्टम अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

दोनों पक्ष अपनी बातों पर अड़े रहे। मामले में SSB का कहना है कि भारत नेपाल सीमा पर 15 किलोमीटर के दायरे में तैनाती का अधिकार है और हम कोई स्थायी निर्माण नहीं कर रहे हैं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी पोस्ट बना रहे हैं। बता दें कि मार्च 2024 में गृह मंत्रालय के आदेश पर तत्कालीन एसएसबी आईजी पंकज दरार ने इस स्थान से SSB का अस्थायी पोस्ट हटवाया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

Goal 6 22Scope News

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...