मोतिहारी : पहलगाम हमले के बाद अब भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त किया गया है। लगातार विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने एक चीनी नागरिक हुई जैसी को बिना भारतीय वीजा के एक नेपाली टूरिस्ट गाइड श्याम कयमार दहल के साथ गिरफ्तार किया है। भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर के भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास चीनी नागरिक नेपाली वीजा के साथ घूमते हुए पकड़ा गया है।

लगातार मुस्तैदी से जांच कर रहे थे SSB के जवान
आपको बता दें कि एसएसबी के जवान लगातार मुस्तैदी से जांच कर रहे थे। इसी क्रम में दो संदिग्ध व्यक्ति पर उनकी नजर गई। जब एसएसबी ने इन दोनों संदिग्धों की जांच शुरू की। कागजात की पूछताछ की तो यह जानकारी मिली कि बिना भारतीय वीजा के चीनी नागरिक हुई जैसी एक नेपाली टूरिस्ट के साथ भारत प्रवेश कर रहा था। जिसके बाद एसएसबी ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाने को सौंप दी है। लगातार विदेशी नागरिकों की भारत में प्रवेश की खबरें आ रही है। इसी कड़ी में एसएसबी ने पिछले दिनों ही चार चीनी नागरिक को रक्सौल से गिरफ्तार किया था। आज फिर एक नेपाली टूरिस्ट के साथ चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े : 2 चीनी सहित 3 युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights



















