बीपीएससी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई

एसआईटी ने प्रश्नपत्र सॉल्वर अमित कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

पटना : बीपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है.

एसआईटी ने प्रश्नपत्र सॉल्वर अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया.

एसआईटी ने पटना के कदमकुआं लंगर टोली गली से अमित को गिरफ्तार किया है.

प्रश्नपत्र सॉल्वर अमित कुमार सिंह मधेपुरा का रहने वाला है.

बताया जाता है कि वे गिरोह के सरगना पिंटू यादव का करीबी है.

परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हल उत्तर पुस्तिका देकर पहले भी अवैध वसूली करता था.

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र 8 मई को लीक हो गया था. जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद छात्रों ने हंगामा कर सीबीआई से जांच की मांग करने लगे. इस मामले को लेकर आयोग ने जांच कमेटी गठित की. जांच टीम की रिपोर्ट के बाद आयोग ने पेपर को रद्द कर दिया.

आरा में छात्रों ने किया था हंगामा

बताते चलें कि परीक्षा खत्म होने से पहले ही आरा में छात्रों ने पेपर लीक होने की बात कहते हुए हंगामा किया था. परीक्षा के बाद वायरल प्रश्न पत्र को सही बताते हुए अभ्यर्थियों ने इसे रद्द करने की अपील करते हुए सीबीआई जांच की मांग की. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र संचालकों ने कुछ परीक्षार्थियों को समय से पहले ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दे दिया था और उनके पास मोबाइल फोन भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार इन्हीं परीक्षार्थियों के द्वारा पेपर सोशल मीडिया पर लीक किए गए हैं. गौरतलब है कि बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को राज्य के सभी जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

BPSC Paper Leak- BSAP-14 के DSP रंजीत रजक से पूछताछ जारी

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img