पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और शराब के अवैध रूप से उपयोग और कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध है। शराबबंदी के बाद अब बिहार में ड्रग्स का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। इसका खुलासा किया है पटना पुलिस ने। राजधानी पटना के कंकरबाग थाना की पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तीनों लोगों के पास से पुलिस ने करीब लाखों रूपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन बरामद किया गया है। मामले में पटना सिटी एसपी भारत सोनी ने बताया कि जब्त किये गए इंजेक्शन का तार बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड से जुड़ा है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है और उनकी निशानदेही पर कई थाना की पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।
मामले की जानकारी के बाद ड्रग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और जब्त नशीले इंजेक्शन की जांच की जा रही है साथ ही उनकी कीमतों का भी आंकलन किया जा रहा है।
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- K K PATHAK की बड़ी कार्रवाई, पत्र लिख कर मचा दी खलबली
BIHAR
BIHAR
BIHAR
Highlights


















