गढ़वा में ACB की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते BPO रंगेहाथ गिरफ्तार…

Garhwa : गढ़वा में एसीबी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है जहां एसीबी ने चिनिया प्रखंड के सहायक अभियंता को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह घटना रंका अनुमंडल क्षेत्र के चिनिया प्रखंड बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी उसे अपने साथ मेदिनीनगर ले गई।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : प्रेमी और 6 युवको ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, चार धराए… 

गिरफ्तार चिनिया प्रखंड के सहायक अभियंता का नाम अनुज कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद जिले में अधिकारियों में दहशत का माहौल है।

मामले को सेटल करने के लिए मांग रहा था 5 हजार रुपए

जानकारी के मुताबिक अभियंता अनुज कुमार ने एक मामले को सेटल करने के लिए वादी से 5000 रुपए की मांग की थी। जिसके बाद वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh रेलवे स्टेशन में सर कटा शव मिलने से मची सनसनी… 

आज पलामू एसीबी की टीम ने चिनिया प्रखंड में पदस्थापित सहायक अभियंता अनुज कुमार को रंका प्रखंड स्थित कंचनपुर उनके आवास गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम अनुज कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ मेदिनीनगर ले गई है।

 

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...