जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार
जमुई: उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव के पास ट्रैक्टर–ट्रॉली से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया। ईंटों के नीचे छुपाकर ले जाए जा रही 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट की अनुमानित कीमत 14 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। विभाग ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
ईंटों की आड़ में ले जाया जा रहा था कच्चा स्प्रिट
सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रैक्टर–ट्रॉली में ईंट के नीचे भारी मात्रा में स्प्रिट जमुई की ओर भेजा जा रहा है। इसी आधार पर उत्पाद विभाग ने बलथर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर–ट्रॉली को रोका और पूछताछ के बाद जब ईंटें हटाई गईं तो नीचे 42 नील ड्रम पाए गए जिनमें 1470 लीटर कच्चा स्प्रिट भरा हुआ था।
दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां निवासी
इस दौरान दो आरोपी गिरफ्तार किये गये जिनकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के मनीष पासवान और सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Highlights


