INDIA गठबंधन : समन्वय समिति की बैठक में बड़ा ऐलान, भोपाल से होगी पहली रैली की शुरुआत

दिल्ली : एनसीपी प्रमुख व राज्यसभा सांसद शरद पवार के घर अभी थोड़ी देर पहले इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें 13 पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की। बैठक के बाद सभी की तरफ से एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। गठबंधन की पार्टियों के प्रतिनिधि आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

आपको बता दें कि बैठक में एक बड़ा ऐलान किया गया। इंडिया गठबंधन की तरफ से देश में मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी रैली की जाएगी। बैठक में नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही सीट शेयरिंग पर भी बात की जाएगी। वहीं जातिय जनगणना को लेकर भी बात हुई।

दरअसल, समन्वय समिति की बैठक में बिहार में जदयू से मंत्री संजय झा, राजद से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, आप से राघव चड्डा, कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, शिवसेना (उद्धव गुट) से संजय राउत, नेशनल कांफ्रेंस से उमर अब्दुल्ला, पीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, समाजवादी पार्टी की तरफ से जावेद अली खान, सीपीआई नेता डी राजा, डीएमके के नेता टीआर बालू और जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 12 नेता शामिल हुए। वहीं टीएमसी के अभिषेक बनर्जी इस बैठक का हिस्सा नहीं रहे।

 

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...