40वें स्थापना दिवस : राज्यपाल ने कॉलेज परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन

438
Advertisment

मुजफ्फरपुर : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर कॉलेज परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि बिहार का महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सिर्फ शैक्षणिक वातावरण का ही नहीं बल्कि खेलकूद से भी भरा पूरा होना चाहिए। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यह बातें डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज मुजफ्फरपुर के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर कॉलेज परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में बच्चों के समग्र विकास के दिशा में कार्य किया जा रहा है।अतिथि शिक्षक के बजाय स्थाई प्रोफेसर की नियुक्ति आवश्यक है। हमें उस दिन की प्रतीक्षा रहेगी जब यहां के छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने के बजाय अपने ही बिहार में अध्यापन पूरी करेंगे।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement