Big Breaking : Anant Singh Acquitted – AK-47 मामले में बरी हुए अनंत सिंह

पटना : Anant Singh Acquitted – राजनीतिक गिलयारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मोकामा से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज पटना हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। एके-47 मामले में हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को बरी किया। पिछले 2016 से अनंत सिंह जेल में बंद थे। जेल से बाहर निकल सकते हैं। सबूत के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। बता दें, इस मामले में सिविल कोर्ट ने दस वर्ष की सजा सुनाई थी और इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद है।

Anant Singh Acquitted :

आपको बता दें कि अब कोर्ट के आदेश के बाद अब पूर्व बाहुबली विधायक के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। अनंत सिंह के लिए अभी तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है। साक्ष्य के अभाव में पटना उच्च न्यायालय ने बरी किया है। वहीं अनंत सिंह को राहत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस आपराधिक कांड को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा है और इस मामले आरोपी के खिलाफ ट्रायल के लिए विशेष लोक अभियोजक को नियुक्त किया गया था।

Anant Singh Acquitted :

इस कांड का अनुसंधान बाढ़ अनुमंडल की तत्कालीन एएसपी लिपी सिंह ने किया था। लिपी सिंह ने विधायक व केयर टेकर के खिलाफ कोर्ट में पांच नवंबर 2019 को चार्जशीट दायर की थी। बताया जा रहा है कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही अनंत सिंह कल जेल से बाहर आ सकते हैं। अनंत सिंह को एके-47 में कोर्ट से राहत मिलने पर उनके कार्यकर्ता और समर्थकों में जश्न का माहौल दिखा। अनंत सिंह के सरकारी आवास पर उनके समर्थक मिठाई खाकर जश्न मना रहे हैं। अनंत सिंह के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं सच्चाई की जीत हुई है।

Anant Singh 1 22Scope News
अनंत सिंह के सरकारी आवास पर उनके समर्थक मिठाई खाकर जश्न मना रहे हैं

यह भी देखें :

Anant Singh Acquitted : मामले में हुआ था स्पीडी ट्रायल

दरअसल, इस मामले में विधायक और उनके केयर टेकर पर 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया गया था। इसके बाद विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस अभियोजन गवाहों को कोर्ट में पेश किया। अनंत सिंह की ओर से बचाव पक्ष में 34 गवाह पेश किया गया था। कांड को विशेष श्रेणी में रखकर स्पीडी ट्रायल किया गया था।

यह भी पढ़े : लालू ने कहा- दरियापुर स्थित रेल व्हील प्लांट में रिकॉर्ड रेल पहियों का हुआ उत्पादन 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...