BIG BREAKING : गुजरात में बड़ी राजनीतिक हलचल, विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मैं बीजेपी का आभार व्यक्त करता हूं : विजय रूपाणी

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रूपाणी ने गुजरात के राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंपा। सीएम पद से विजय रूपाणी का इस्तीफा देने से गुजरात में सियासी हलचल तेज हो गई है।

विजय रूपाणी ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं बीजेपी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम मोदी का अभारी हूं। विजय रूपाणी ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी थे।

बता दें कि गुजरात में अगले साल दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले विजय रूपाणी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में आम आदमी पार्टी भी गुजरात में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस भी पिछले गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार गुजरात में सक्रिय होकर मुद्दों को उठाते रहे हैं।

पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, पीड़ित ने DM को दिया आवेदन,...

गयाजी : गयाजी जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित...

डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते...

Cyber Crime: डिजिटल Arrest पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों...

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर छापेमारी की। दो आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट...