BIG BREAKING : बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई का छापा, जानें क्या है मामला

नेशनल गेम्स घोटाले के मामले में CBI की ओर से की गई छापेमारी

रांची : झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की. यह छापेमारी सुबह से ही हो रही है. बताया जाता है कि राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मामले को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की दो टीम बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंची जहां छापेमारी हो रही है.

cbi raid 1 22Scope News

बता दें कि सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 22 अप्रैल को दो एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई को हाईकोर्ट ने 11 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. पहला मामला RC 0242022A001 के तहत मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है. जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है.

वहीं दूसरा मामला RC 0242022A002 है जो खेल आयोजन से जुड़े घोटाला से है. पहले इस मामले की जांच एसीबी कर रही थी. जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी हुए थे और उनके खिलाफ चार्जसीट भी दाखिल की गई थी. इस मामले में एसीबी ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था.

रिपोर्ट: करिश्मा

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...