Jharkhand: झारखंड में एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के बीच राज्यवासियों को एक और बड़ा झटका लगा है। झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं की जेब अब ढीली होने वाली है। बता दें झारखंड में बिजली के दाम बढ़ने वाले हैं।
इतने पैसे होंगे वृद्धि
बता दें झारखंड में बिजली दर में वृद्धि हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 0.55 पैसे, ऑवर ऑल 6.12 प्रतिशत फीसदी की वृद्धि की गई है जिससे झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली होगी।
नए रेट 1 अप्रैल से होंगे लागू
इसे लेकर बुधवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग नई बिजली दर जारी कर दी है। नए दर में ऑवर ऑल 6.12 प्रतिशत फीसदी की वृद्धि की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब 6.85 रुपए प्रति यूनिट की जगह अब 7.40 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। यह दर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय की गई है। बढ़ी हुई दर 1 अप्रैल से लागू होगी।
Highlights


