Big Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

Desk. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में एम्स में अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आज ही दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 8 बजे रात को एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 33 वर्षों तक उच्च सदन में राजनीतिक पारी खेलने के बाद राज्यसभा से सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी थी। उन्होंने 1991 में राज्यसभा में प्रवेश किया था। इसके चार महीने बाद उन्होंने जून 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पांच बार असम से उच्च सदन राज्यसाभ आए। 2019 में वे राजस्थान से चुने गये थे। संसद में उनका आखिरी भाषण नोटबंदी के खिलाफ था। नोटबंदी को उन्होंने संगठित लूट बताया था।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...