दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर्स ने उसका नाम Elon Musk करके प्रोफाइल फोटो पर मछली की तस्वीर लगा दी है. इसके साथ-साथ कई सारे ट्वीट भी पिछले कुछ वक्त में किए गए हैं.
ये हैकर्स वही हो सकते हैं जिन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया था. क्योंकि इसपर भी ठीक वैसा ही कंटेंट देखा जा रहा है, जो तब देखा गया था. इससे पहले ICWA, IMA आदि का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था.
सूत्र बताते हैं कि पासवर्ड से समझौता हुआ है या फिर हैकिंग से जुड़े किसी लिंक पर क्लिक हुआ है. ऐसा उस अकाउंट को हैंडल करने वाले किसी शख्स द्वारा किया गया हो सकता है. बाद में CERT यानी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने अकाउंट को रिस्टोर किया. अकाउंट के ठीक होने की जानकारी आईटी मंत्रालय के अकाउंट से दी गई.
राहुल गांधी ने ट्विटर के CEO को चिट्ठी लिखी, बोले- भारत को तोड़ने वाले विचारों का मोहरा न बनें

















