पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर पर अपनी बात रखते रहते हैं. वहीं पीएम मोदी की ट्विटर अकाउंट हैकर्स की पहुंच से दूर नहीं है. शनिवार देर रात हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है. अकाउंट किसने हैक किया? इसकी जांच के लिए सरकार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. सूत्रों ने बताया कि CERT-IN को इस काम में लगाया गया है और वो हैकिंग के सोर्स का पता लगाने का कोशिश कर रही है.

tweet 22Scope News

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बात को जानने में जुट गई है कि इस हैकिंग के पीछे कौन था. इसके लिए सरकार ने इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-IN की टीम को काम में लगाया गया है. हैकिंग की तह तक जाने के लिए टीम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है.
CERT-IN केंद्र सरकार की एजेंसी है जो मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अधीन काम करती है. इसका काम भारत सरकार की हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर खतरों से निपटना है. ये एजेंसी भारतीय इंटरनेट डोमेन की सुरक्षा संबंधी काम भी देखती है.

रात 2.11 बजे हुआ था अकाउंट हैक

दरअसल हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर कुछ ट्वीट किए गए, जिसमें बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही गई. प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट 12 दिसंबर की सुबह 2 बजे के करीब हैक किया गया.

हालांकि हैक होने के बाद किया गया पहला ट्वीट चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया. वहीं इस ट्वीट को भी हटा लिया गया. PMO की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया.

PMO की ओर से किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है. मामला की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है. वहीं अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है. इसके साथ ही कहा गया है कि हैक किए जाने के दौरान ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए.

BIG BREAKING : सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...