Big Breaking : Mission Moon Successful, चंद्रयान-3 ने रच दिया इतिहास

Big Breaking : Mission Moon Successful – भारत ने आज इतिहास रच दिया है। मिशन चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है। इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। वहीं से इसरो की पूरी टीम को बधाई दी।

आपको बता दें कि भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। अभी तक मिशन मून में तीन ही देश सफल लैंडिंग कर पाए हैं। भारत के अलावा अमेरिका, रूस और चीन ने यह कामयाबी हासिल की है। लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना।

पीएम ने इसरो प्रमुख को फोन कर दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी।

अमित शाह और जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तालियां बजाईं। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खड़े होकर तालियां बजाईं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम को देखा। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की।

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने जताई खुशी

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...