सरना धर्मावलंबियों ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना के साथ मां सरना देवी की विशेष पूजा की

रांची: आज, पूरी दुनिया की नजरें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 पर हैं। आज शाम 6:04 बजे पर चंद्रयान का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करने का प्रयास करेगा। इस महत्वपूर्ण लम्हे की सफलता के लिए, देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने-अपने ईश्वर की पूजा और आराधना कर रहे हैं।

रांची के सरना धर्मावलंबियों ने भी बरियातू थाना क्षेत्र के तेतरटोली सरनास्थल पर परंपरागत तरीके से विशेष पूजा की और मां सरना देवी से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की। इस विशेष प्रार्थना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिलाएं और स्कूली बच्चे भी भाग लिए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतर टोली के छात्रों ने चंद्रयान-3 के पोस्टरों के साथ भारत माता की जयकारे लगाया।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्राप्ति के लिए, मां सरना से प्रार्थना करते हुए, तेतर टोली सरना समिति के अंतु तिर्की ने कहा कि आज देशवासियों में गर्व और गौरव का अहसास हो रहा है।

आज, 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि इसरो का चंद्रयान-3 ने अपनी लंबी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया है और अब आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा के लिए तैयार है। इस पर, सरना समाज के लोग भी उत्साहित हैं और मां सरना से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं।

वहनी ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ-साथ, पूरे विश्व के 800 करोड़ लोग गवाह बनेंगे। भारतवासियों की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए, अंतु तिर्की ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने, यही सरना समुदाय की भी कामना है, और मां सरना देवी इस साथ सहायता करेंगी।

 

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...