Big Breaking: वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Desk. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर संसद के विंटर सेशन में बिल लाया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट की मंजूरी

बता दें कि, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन लाया गया है। इस ओर कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि एक साथ चुनाव कराने का विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

बता दें कि, वन नेशन वन इलेक्शन के अध्ययन को लेकर लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस पर फैसला लेते हुए कैबिनेट से मंजूरी दे दी है।

हाल के सप्ताहों में भाजपा ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए अपनी वकालत तेज कर दी है, जिसका उल्लेख प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी किया था। उन्होंने कहा था कि एक साथ चुनाव “समय की जरूरत” है। पीएम मोदी ने तर्क दिया था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधाएं पैदा कर रहे हैं।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...