पटना : बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक चल रही थी। जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल के नेता चुना गया। बैठक में 202 विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुना गया। एनडीए विधायक दल के बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रस्ताव रखा जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। जदयू के विजेंद्र यादव और एलजीपी आर के नेता राजू तिवारी ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।
CM नीतीश के साथ NDA घटक दल के तमाम नेता रहे मौजूद
बैठक में सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, सांसद संजय झा, बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संतोष कुमार सुमन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जीते हुए सभी 202 विधायक के अलावा कई सांसद और नेता मौजूद हैं।

थोड़ी देर बाद राजभवन जाएंगे नीतीश कुमार
आपको बता दें कि एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। विधानसभा से राजभवन के लिए सीएम नीतीश कुमार रवाना हुए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेंगे और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।


बैठक के बाद नीतीश का संबोधन
बैठक के बाद नीतीश कुमार ने संबोधन किया। उन्होंने बिहार की जनता और जीते हुए विधायकों को धन्यवाद दिया। नीतीश ने महिलाओं व युवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले कितना बोल रहे थे। उनको कितना सीट आया।
यह भी देखें :


यह भी पढ़े : Breaking : थोड़ी देर में होगी NDA विधायक दल की बैठक, पहुंचने लगे नेता…
अंशु झा, अमित झा और स्नेहा राय की रिपोर्ट
Highlights


