Big Breaking : अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM Yogi का ऐलान

डिजिटल डेस्क :  Big Breaking – अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM Yogi का ऐलान। राष्ट्रीय राजधानी से सटे यूपी के नोएडा को लेकर यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है।

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – अगले वर्ष अप्रैल में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से एशिया के इस सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा।

CM Yogi बोले – नोएडा में दुनिया भर के विमानों का होगा मेंटेनेंस…

शुक्रवार को नोएडा के किसानों से सीधा संवाद करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ज़ेवर की वेलीडेशन फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग विगत  9 दिसंबर को की जा चुकी है और अप्रैल 2025 से यहां से उड़ान सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी।

…अब यहां 40 एकड़ क्षेत्रफल में एमआरओ का भी विकास होगा। यहां दुनिया भर के विमानों का मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग भी किया जा सकेगा’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने कहा – नोएडा एयरपोर्ट बनने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, होगा चतुर्दिक विकास…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…नोएडा इंटर्नेशनल एयरपोर्ट की स्थापना से औद्योगिक अवस्थापना का संरचनात्मक विकास होगा, जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे, विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा तथा हवाई यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस एयरपोर्ट के निकट कई औद्योगिक सेक्टरों का विकास यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हुआ है’। 

CM Yogi बोले – अगले 10 वर्षों में नोएडा का जेवर सबसे विकसित क्षेत्र होगा. दुनिया देखेगी इसकी समृद्धि

CM Yogi आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘…आनेवाले दिनों में यह क्षेत्र सबसे बड़ा औद्योगिक और सर्विस सेक्टर की गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर अब तक अंधेरे में डूबा हुआ था, अब वैश्विक पटल पर चमकने का समय है। अगले 10 वर्षों में यह देश का सबसे विकसित क्षेत्र होगा, पूरी दुनिया यहां की समृद्धि को देखेगी’।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...