Breaking: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली. दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने को लेकर आज दिल्ली विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नए सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी है। वे कल सीएम पद की शपथ लेंगी।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

बता दें कि, बीजेपी ने दिल्ली में नए सीएम को लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों ने विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद सीएम के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा होंगे, जबकि विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे।

दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...