Big Breaking-2 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्त में

Hazaribagh- हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र से 2 क्विंटल गांजा जप्त किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-Ajola Farming..पशुपालन की दिशा में वो नाम..जिससे लाखों मुनाफा कमा रहे हैं किसान 

जानकारी के मुताबिक हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमदाग थाना अंतर्गत आजाद मोहल्ला कुद में रिंकू अंसारी के द्वारा अपने घर में गांजा का अवैध व्यापार करने के लिए भारी मात्रा में अवैध गांजा को छुपाकर रखा गया है।

गांजा 2 22Scope News

छापेमारी के दौरान गिरफ्त में आया अपराधी

जिसके बाद तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद छापेमारी के दौरान उक्त घर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिकु अंसारी उर्फ सहजाद आलम बताया।

चाचा के घर में छुपाकर रखा था गांजा 

रिंकु ने आगे बताया कि हम अपने घर के बगल में अपने चाचा के घर में गांजा छुपाकर रखा है। गांजा के अवैध व्यापार के लिए आज ही शाम को महताब उर्फ लक्की ने सारा माल लाकर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी के क्रम में घर के अन्दर कुल आठ (08) बोरा में 154 छोटा-बड़ा पैकेट गांजा बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें-हैवी ब्लास्टिंग से मचा तहलका

जप्त किये गए गांजे का कुल वजन 200 किलो बताया जा रहा है। इस संदर्भ में रिंकु अंसारी उर्फ सहजाद आलम के विरुद्ध कटकमदाग थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...