Commercial Advertisment

Hazaribagh : गांजा ही गांजा! नशे के कारोबार का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 65 पैकेट गांजा बरामद किया है। गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से कई सामान भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : सड़क पार कर रही बच्ची को वाहन ने कुचला, स्थानीय लोगों ने कर दिया… 

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। टीम में बरकट्ठा अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Chatra : अस्पताल की बाउंड्री बनाने पर हंगामा, ग्रामीण बोले- ‘हमारा रास्ता बंद हो गया’ 

Hazaribagh : तलाशी के दौरान पकड़ में आए अपराधी

एसडीपीओ बड़ी ने बताया कि रात करीब 9 बजे चेकिंग के दौरान बरकट्ठा थाना गेट के सामने एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को रोका गया। तलाशी में वाहन के विभिन्न हिस्सों से छिपाकर रखे गए 65 पैकेट गांजा बरामद किए गए। जिनका कुल वजन 39.5 किलोग्राम है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सूरज सिंह और रामकरण वर्मा के रूप में हुई। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद में 23 वकीलों के खिलाफ नामदज FIR दर्ज 

Hazaribagh : मोबाइल फोन समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने तस्करों के पास से पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन समेत कई सामान भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++

Hazaribagh में पुलिस और अधिवक्ता आमने-सामने, तनाव के बीच अहम मीटिंग 

Breaking : सावधान, झारखंड में हेमंत राज नहीं माफिया राज! नहीं चेते तो फिर जाएंगे होटवार-बाबूलाल का वार 

Khunti : बेबसी! सड़क पर प्रसव, रिनपास में इलाज अब पति कर रहा अपनाने से इंकार… 

Pakur Crime : हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, इलाके में दहशत 

Ranchi Accident : मंदिर पहुंचने से पहले मौत! दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की गई जान… 

Giridih : झोलाछाप डॉक्टर का कांड! नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात… 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला आरोपी यहां से गिरफ्तार… 

छपरा में भयंकर सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक और डंपर में टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत 

Gopalganj में पुलिस और शराब तस्करों के बीच भयंकर मुठभेड़, तस्कर को पैर में लगी गोली 

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...