Big Breaking: महेंद्र सिंह धोनी की जगह ये खिलाड़ी करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी

Desk. बड़ी खबर आईपीएल से आ रही है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई की कप्तानी करेंगे। इसका ऐलान फ्रेंचाइजी ने कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी इस बार नहीं करेंगे सीएसके की कप्तानी

बता दें कि आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) ने ऐलान किया है कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह इस बार ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान होंगे।

बता दें कि चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। वहीं आईपीएल फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है। आईपीएल 2024 भी आईपीएल के 2023 सीजन की तरह होगा।

Share with family and friends: