जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन……

रांचीः झारखंड के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। राज्य की आधा दर्जन यानि कि 6 हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है। इन 6 खिलाड़ियों में 4 सिमडेगा की वहीं 2 खूंटी जिला की बताई जा रही है।

3 अप्रैल से 16 मई तक होगा आयोजन

बता दें कि आगामी 3 अप्रैल से 16 मई 2024 तक साई सेंटर बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों में नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो शामिल है।

ये भी पढ़ें-अवैध लॉटरी का गोरखधंधा, और 11 बोरे का क्या है राज……

वर्तमान समय में ये नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर और निशा मिंज झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर रांची के प्रशिक्षणार्थी है। जिनमे नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है।

2 अप्रैल को कैंप में होना होगा उपस्थित

इन पांच खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की एक और खिलाड़ी खूंटी जिला की संजना होरो का भी इस कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है जो वर्तमान समय में साई सेंटर कोलकाता में प्रशिक्षण लेती है। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने के लिए हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आर के श्रीवास्तव जी ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह जी को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया।

ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने किस मामले में रांची पुलिस पर लगाई रोक……

उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को 2 अप्रैल को कैंप में उपस्थित होने की जानकारी दी है। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के आधा दर्जन खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...