साहेबगंज : झारखंड सरकार को गिराने की साजिश के दावों के बीच झामुमों के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि पार्टी के बड़े नेता और सुप्रीमो अगर अपने विधायकों का ख्याल नहीं रखेंगे तो वे किसी भी पार्टी में जा सकते हैं या फिर बिक सकते हैं। आपको बता दें की सरकार को गिराने की साजिश मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। लोबिन हेम्ब्रम के ताज़ा बयान से शक के दायरे में सत्ताधारी पार्टी के भी विधायक आ गए हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ था। आरोप है कि ये तीनों शख्स राज्य सरकार के खिलाफ काम कर रहे थे। और सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। इस गिरफ्तारी के बाद JMM ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। तभी से राज्य का सियासी पारा गर्म है।
Related Posts
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया
- 22Scope
- January 22, 2023
- 0
भुवनेश्वर: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से है. शाम 7 बजे भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने […]
जीतनराम मांझी के बयान पर सियासत गर्म, आरजेडी ने लगाए मुख्यमंत्री पर ब्लैकमेल करने का आरोप
- 22Scope
- December 8, 2021
- 0
पटना : बिहार की राजनीति में फिर से उबाल आने के संकेत मिलने लगे हैं. एक बार फिर से सियासी चुल्हे में आग भड़काने का […]
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- 22Scope
- October 9, 2021
- 0
रामगढ़ : दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शक्तिपीठ रजरप्पा में स्थित मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही […]