राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा बदलाव, सिवान में नहीं बल्कि…

सारण: सारण जिले में महागठबंधन की बहुचर्चित वोट अधिकार यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रवास स्थल में बदलाव किया गया है। अब वे सिवान के जलालपुर में रुकने के बजाय सारण जिले के एकमा प्रखंड के आमदनी गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।

सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी बुधवार रात लगभग 11 बजे आमदनी गांव स्थित लक्ष्मी बाबा मैदान में बने कैंप में पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह 8 बजे से यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के तहत पहला बड़ा कार्यक्रम छपरा शहर में होगा, जहां सुबह 10:10 बजे से यात्रा निकलेगी और 11:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान भारी जनसैलाब की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – दुल्हन की तरह सजाया गया है राजगीर, कल से शुरू होगा हॉकी का महापर्व…

प्रेस वार्ता में जब नेपाल के रास्ते तीन आतंकियों के बिहार में घुसने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने इसे विपक्ष का प्रोपगेंडा बताया। उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह है। यह काम पुलिस और खुफिया एजेंसियों का है। इसे इस बीच में लाना बेकार है। अगर कुछ हुआ तो यह पुलिस की नाकामी होगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देशभर में वोट चोरी के खिलाफ जनमानस में आक्रोश है।

भाजपा सरकार चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावों में धांधली कर सत्ता में बनी हुई है। यही कारण है कि जनता सड़क पर उतर रही है और यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। प्रेस वार्ता में महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष, सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र साहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-  गया जी में PK की सभा से पहले बवाल, कहा ‘लालटेन में तेल नहीं, सरकार में दम नहीं’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...