10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा व फैसिलिटेटरों का हल्लाबोल, PHC में कार्यकर्ताओं की हड़ताल व जमकर नारेबाजी

मोतिहारी : मोतिहारी सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर हड़ताल करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं औरफैसिलिटेटरों ने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। आशा और आशा फैसिलिटेटरों ने एकदिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया।

पिछले लगभग 9 से 10 महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है – आशा फैसिलिटेटर रूपा खातून

प्रदर्शन में शामिल आशा फैसिलिटेटर रूपा खातून ने कहा कि पिछले लगभग नौ से 10 महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में कार्य करने के बावजूद उन्हें उनके श्रम का उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है।

Motihari Asha Worker 2 22Scope News

उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। सरकार द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय जारी कर दिया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक किसी भी आशा बहन के खाते में राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

Motihari Asha Worker 3 22Scope News

प्रदर्शनकारियों ने कहा- लगातार 10 महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार 10 महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से अविलंब बकाया मानदेय का भुगतान करने और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।

Motihari Asha Worker 4 22Scope News

अगर पैसा नहीं, तो काम नहीं – आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर पैसा नहीं, तो काम नहीं। जबतक उनका लंबित मानदेय नहीं मिलता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी आंशिक असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारी आशा एवं फैसिलिटेटरों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की

Motihari Asha Worker 5 22Scope News

प्रदर्शन के दौरान आशा ने एक स्वर में कहा- अगस्त माह के बाद से उनके खाते में मानदेय की राशि नहीं आई है

वहीं प्रदर्शन के दौरान आशा ने एक स्वर में कहा कि अगस्त माह के बाद से उनके खाते में मानदेय की राशि नहीं आई है। इसके बावजूद वे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य सरकारी योजनाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

Motihari Asha Worker 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आशा कर्मी में बहाली के लिए BCM ने मांगी 40 हजार, निगरानी ने दबोच लिया…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...