प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जानिए मामला

रांची. भाजपा युवा आक्रोश रैली मामले में प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले में बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी समेत 18 नेताओं पर पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लग दी है।

प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं को बड़ी राहत

मामले में रांची पुलिस ने 51 नामजद भाजपा नेताओं समेत 12 हजार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। मामले को निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में भाजपा की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले में लालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है। मामले में राज्य सरकार से 3 सप्ताह में जवाब मांगा है।

वहीं प्रदेश भाजपा ने उच्च न्यायालय के इस अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। बीजेपी नेता ने बताया है कि कुल 18 लोगों ने आवेदन दिया था और उच्च न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है। इन 18 लोगों में बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, कर्मवीर सिंह, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रतुल शाहदेव, शशांक राज, ढुल्लू महतो आदि शामिल है।

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...