गोपालगंज पुलिस का बड़ा खुलासा, आभूषण लूटाकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर आभूषण दुकान में लूट का प्रयास करने के मामले का जहां खुलासा कर लेने का दावा किया है। वहीं पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और लूट के बाइक भी बरामद किया है। घटना बीते तीन अक्टूबर को विजयपुर थाना के मुसहरी बाजार स्थित विंध्यवासिनी ज्वेलर्स दुकान की है।

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि बीते तीन अक्टूबर को हथियार के बल पर असफल लूट के प्रयास में पुलिस ने उद्भेदन किया। साथ ही घटना में शामिल चार अपराधियों को एक पिस्टल, चार कारतूस, दो मोबाइल और लूट के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। लूटकांड में कुल आठ अपराधी शामिल थे। जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अपराधी छपरा जेल में बन्द है। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। बाकी फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों में कुछ अंतरजिला एवं अंतरराज्य गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड अमरजीत कुमार है जो कि छपरा जिला के देवरिया के रहने वाला है। जिसने पूरी प्लानिंग की तैयारी की थी। घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने कड़ी मेहनत के बाद सफलता पाई है। बाकी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...