डिजिटल डेस्क : यूपी के वाराणसी के चौबेपुर में बड़ा बवाल, पुलिस पर पथराव। यूपी के वाराणसी में गाजीपुर मार्ग पर स्थित चौबेपुर में बीते बुधवार की देर शाम एक सड़क हादसे के बाद नाराज भीड़ ने बड़ा बवाल काटा।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत से नाराज भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी जमकर पथराव किया। पथराव में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षति पहुंची है।
अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर नाराज भीड़ को कराया शांत
बताया जा रहा है कि हालात बेकाबू होते देख स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। तत्काल जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके भेजा गया। आसपास के थाना क्षेत्रों की भी फोर्स और अधिकारी मौके पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस ने चौतरफा पब्लिक कंट्रोल डिप्लोमेसी की नीति अपनाकर जैसे-तैसे नाराज भीड़ को शांत कराया।
सूचना मिलने पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना और एडीसीपी वरुणा सरवणन टी भी मौके पर पहुंचे और माहौल को संभालने में जुटे। इन दोनों अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल पुलिसकर्मियों और आम नागिरकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही हाईवे पर हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।

वाराणसी में पुलिस पर पथराव वाले बवाल के पीछे हादसे का ब्योरा जानिए…
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर शाहपुर पुल के समीप बीते बुधवार शाम साढ़े सात बजे एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों की हालत गंभीर है।
वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चौबेपुर की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। शाहपुर पुल के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार चालक को कार ने 500 मीटर दूर तक फंसा कर घसीटते हुए ले गई। मौके पर उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य घायल हो गए। पुलिस की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेज दिया गया।
दुर्घटना के बाद हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा कर पुलिस पर पथराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान कोदोपुर गांव चौबेपुर निवासी नाथू राजभर (45) के रूप में हुई है। वह अपने साथी शाहपुर गांव के आकाश राजभर तथा एक बनकट गांव निवासी के साथ मजदूरी का कार्य करके बाइक से चौबेपुर से अपने घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ।

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर बवाल पर डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने पाया काबू, नाराज भीड़ को शांत कराकर भेजा वापस
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर चौबेपुर में बीते बुधवार की देर शाम को शुरू हुए बवाल के उग्र रूप धारण करते हुए पुलिस वाले भी हैरत में रह गए। अतिरिक्त पुलिस बल के भी मौके पर पहुंचने के बाद भी हालात को नियंत्रित करने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। आखिरकार पुलिस टीम ने किसी तरह नाराज भीड़ को तत्काल के लिए शांत कराया और मौके से सभी को हटाते हुए उन्हें उनके घरों को वापस भेजा।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन नाराज ग्रामीणों ने एक्सयूवी कार को लाठी डंडे से पीट कर गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार जनों पत्नी उर्मिला देवी बेटे आकाश सहित लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ एससीपी सारनाथ डा अतुल अंजान त्रिपाठी ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद रात 9बजे जाम खत्म करवाया।
Highlights


