वाराणसी में हुआ 501 बेटियों का दहेजमुक्त विवाह, CM Yogi ने नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

वाराणसी : वाराणसी में हुआ 501 बेटियों का दहेजमुक्त विवाह, CM Yogi ने नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद। यूपी के वाराणसी में शनिवार को 501 बेटियों का दहेजमुक्त विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं उनका कन्यादान हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया एवं उन पर पुष्प वर्षा की। पिण्डरा तहसील स्थित नेशनल इण्टर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  CM Yogi  ने विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए।

CM Yogi बोले –नवविवाहित जोड़ों ने उठाई कुरीति के खिलाफ आवाज…

नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने के साथ अपने संबोधन में CM Yogi  ने कहा कि – ‘…हम सब मिलकर सामूहिक रूप से समाज की कुरीतियों पर जोरदार प्रहार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना दहेज तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने का सार्थक प्रयास है। आज वाराणसी में 501 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।

…दहेज रूपी दानव अनेक परिवारों के सामने संकट खड़ा करता है। बहुत सी बेटियां, जिनके अभिभावक दहेज नहीं दे पाते हैं, वह अविवाहित रह जाती हैं। ऐसे भी समाचार सुनने में आते हैं कि दहेज न देने के कारण वैवाहिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।

…नवविवाहित जोड़ों ने बाल विवाह और दहेजयुक्त विवाह के खिलाफ आवाज उठायी है। इन जोड़ों ने दहेजमुक्त वैवाहिक बन्धन से जुड़कर अपने पितृऋण और मातृऋण से उऋण होने का कार्य किया है’।

वाराणसी के पिंडरा में शनिवार की सीएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी के पिंडरा में शनिवार की सीएम योगी आदित्यनाथ।

‘…अद्भुत है इन नवविवाहितों की शादी… न्योता डीएम ने बांटा, आशीर्वाद देने आए CM’

CM Yogi आदित्यनाथ वाराणसी के पिंडरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खासे गदगद दिखे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि – ‘…इन नवविवाहितों के लिए जीवन का अद्भुत क्षण है। यदि इन बेटियों के अभिभावक अपने-अपने घरों में बेटियों की शादी करते, तो हम सभी सम्मिलित नहीं हो पाते।

…यह सौभाग्य की बात है कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में न्योता यानी निमंत्रण पत्र वितरण करने का कार्य डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने किया। इस कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए स्वयं CM और अन्य जनप्रतिनिधिगण आए हैं।

…यह दिन आपके जीवन के लिए ऐतिहासिक है और सदैव स्मरणीय बना रहेगा’।

वाराणसी के कार्यक्रम में CM Yogi आदित्यनाथ
वाराणसी के कार्यक्रम में CM Yogi आदित्यनाथ

CM Yogi बोले – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक 4 लाख से अधिक बेटियों की हुई शादी

CM Yogi ने आगे अपने संबोधन में कहा कि – ‘प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से वर्ष 2017 में यूपी में सामूहिक विवाह योजना को प्रारम्भ किया गया था। इसके तहत सरकार द्वारा प्रति जोड़े के विवाह के लिए 51,000 रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें से 35,000 रुपये वधू के खाते में जमा कराए जाते हैं।

सीएम योगी विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान करते हुए
सीएम योगी विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान करते हुए

…10,000 रुपये से वर और वधू के लिए आवश्यक कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। 6,000 रुपये विवाह के आयोजन में खर्च किए जाते हैं, जिससे सभी कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न हो सकें। प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक 4 लाख से अधिक बेटियों के विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...