Big Step Of CM Yogi : यूपी में एनसीआर की तर्ज पर बनेगा एससीआर, अधिसूचना जारी

लखनऊ : Big Step Of CM Yogiयूपी में एनसीआर की तर्ज पर बनेगा एससीआर, अधिसूचना जारी। एनसीआर की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) बनाने में जुट गई है। इसके लिए सरकार एक्शन मोड में काम कर रही है और एससीआर के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के आसपास के 6 जिलों के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हुई है। इस योजना में 27 हजार 860 वर्ग मीटर का क्षेत्र अधिगृहीत किया जाएगा।

Big Step Of CM Yogi – एससीआर के लिए गठित प्राधिकरण के अध्यक्ष खुद सीएम योगी

राज्य राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी को शामिल किया गया है। विकास प्राधिकरण के गठन से इन सभी जिलों का सुनियोजित शहरीकरण और विकास होगा। इससे सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा और इससे प्रदेश के आर्थिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद भी मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। मुख्य सचिव, विभागीय अपर मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, कई महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव और सचिव सदस्य होंगे। Big Step Of CM Yogi Big Step Of CM Yogi

साथ ही सभी 6 जिलों के डीएम, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी सदस्य होंगे। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन भी पदेन सदस्य होंगे। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा नामित और रक्षा मंत्रालय द्वारा नामित अधिकारी भी सदस्य होंगे। एससीआर प्राधिकरण के सचिव का पद मंडलायुक्त लखनऊ के पास होगा।

Big Step Of CM Yogi – एनसीआर की तर्ज पर होगा एससीआर का विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सरकार चाहती है कि एससीआर से शहरीकरण का एक समुचित ढांचा बनेगा। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सलाहकार भी नियुक्त किए जाएंगे। एससीआर को बनाने के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का एक मानचित्र तैयार होगा। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के अलावा धार्मिक और पर्यटन को ध्यान में रखा जाएगा। इसी क्रम में शहरी विकास की इस योजना पर सरकार ने संबद्ध विभागों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

इस योजना को लेकर संबंधित जिलों के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि एससीआर में आने से उनके क्षेत्र का विकास ठीक उसी तरह होगा, जैसा एनसीआर के क्षेत्रों का है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान...

Patna:  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना...

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा,...

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में...

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर- मुजफ्फरपुर,...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा (पटना) तथा चार एक्सटेंशन सेंटर-...

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया...

Bihar:  बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं Ida...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 15 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड में आज 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में Hemant Cabinet की बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर नुहर लगाई गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img