मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 अलग-अलग कांडों का अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को हत्या के प्रयास के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पिपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में की गई है।

सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के दो मामलों से जुड़े अभियुक्त थाना क्षेत्र में देखे गए हैं – SHO अंजन कुमार

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अंजन कुमार को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के दो मामलों से जुड़े अभियुक्त थाना क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चकनियाँ गांव निवासी शंभु राय और चिंतामनपुर गांव निवासी सुरेश दास को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों अभियुक्त हत्या के प्रयास के अलग-अलग मामलों में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद उनसे थाने में गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं

गिरफ्तारी के बाद उनसे थाने में गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश दास का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2020 में मारपीट का मामला दर्ज है, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, शंभु राय की भूमिका भी हत्या के प्रयास के मामले में गंभीर बताई जा रही है।

Motihari Police 22Scope News

इन दोनों मामलों में अन्य अभियुक्त भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है – पुलिस

पुलिस ने बताया कि इन दोनों मामलों में अन्य अभियुक्त भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और आम लोगों ने राहत महसूस की है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस व हार्पिक कंपनियों की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हार्पिक के साथ एक दुकानदार गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img