सर्च अभियान के 11वें दिन मिली बड़ी सफलता, लोहरदगा के जंगल से 10 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Lohardaga: नौ फरवरी से लोहरदगा के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े 10 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पिछले 11 दिनों से लातेहार-लोहरदगा के बुलबुल, केदलीटोला और हरकठा जंगलों में सर्च अभियान चला रही थी.

इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, एक नक्सली को मार भी गिराया गया था, यद्धपि अब तक उसकी पहचान नहीं हुई है, इसके साथ ही हरकठा के जंगल में तीन नक्सलियों को गोली भी लगी थी. लेकिन पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 10 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

डीजीपी निरज सिन्हा ने नक्सलियों की गिरप्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि कई जिलों में सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं.

इस अभियान में सीआरपीएफ 209 बटालियन, कोबरा जवान, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के जवान शामिल रहें. अभी विस्तृत ब्योरे का इंतजार है.

रिपोर्ट- दानीश

पेशरार के बुलबुल जंगल में मारे गए नक्सली की हुई पहचान, जानिए क्या है इनका नाम

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...