Teachers का द्वितीय सक्षमता परीक्षा की गई स्थगित, जल्द ही घोषित होगी अगली तिथि

पटना: शिक्षकों की द्वितीय सक्षमता परीक्षा को राज्य की सरकार ने स्थगित कर दिया है। परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सक्षमता परीक्षा 26 से 28 जून तक आयोजित होनी थी जिसे सरकार ने स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार हेड टीचर, हेड मास्टर की परीक्षा की वजह से सक्षमता परीक्षा को स्थगित किया गया है।

अब दो दिनों के अंदर नई तारीख की घोषणा की जाएगी। बता दें कि करीब 85000 शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया था लेकिन अचानक से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हेड टीचर और हेड मास्टर की परीक्षा और दक्षता परीक्षा की तारीख एक होने की वजह से सक्षमता परीक्षा को स्थगित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए भी परीक्षा की तिथि 28 और 29 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में टकराव से बचने के लिए सक्षमता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बताया जाता है कि शिक्षक संगठनों ने ही सक्षमता परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग बिहार बोर्ड से की थी। विदित हो कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने के लिए बिहार बोर्ड की तरफ से सक्षमता परीक्षा ली जाती है और पास करने वाले शिक्षकों को ही राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के लाल बीएसएफ के जवान मदन सिंह नक्सली मुठभेड़ में हुए शहीद…

https://youtube.com/22scope

Teachers Teachers Teachers Teachers

Teachers

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...