मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा, मीरा मुंडा के लिए करेंगी प्रचार

रांची. पोटका से पूर्व भाजपा विधायक मेनका सरदार ने पार्टी से दिए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में प्रचार करने और उनकी जीत सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है। वहीं आज उनके आवास पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने पूर्व विधायक मेनका सरदार से मुलाकात की।

मेनका सरदार ने वापस लिया अपना इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा विधानसभा चनाव के लिए भाजपा की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के कुछ घंटों बाद आया था। बताया जा रहा था कि पोटका विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक मेनका सरदार पार्टी से नाराज थी और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पोटका से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

पोटका से मीरा मुंडा को भाजपा से टिकट

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गंठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प है।

डॉ. मीरा मुंडा ने कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ग्रहण की हैं। मीरा मुंडा 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में पूरे राज्य में काफी सक्रिय हैं और इन सब कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ मीरा मुंडा राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। 1999 से वे भारतीय पार्टी की सदस्य हैं।

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...