गोली लगने से युवक घायल, रास्ते में हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर : मुंगेर जिले के कासिम बाजार थानान्तर्गत दोमंठा घाट मंदिर के समीप गोली लगने से लल्लू पोखर निवासी 24 वर्षीय युवक विक्रम साहनी घायल हो गया। गोली उसके बाएं कलाई में लगकर कलाई की दूसरी तरफ छेद करते हुए निकल गई। गोली किसने मारी इस संबंध में घायल कुछ स्पष्ट नहीं बता पाया। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि गोली गैसे लगी और किसने चलाई पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Goal 3 22Scope News

घायल युवक अपने दोस्त लालू और कृष्णा के साथ दोमंठा घाट से लौट रहा था

घायल विक्रम ने बताया कि वह अपने दोस्त लालू साहनी और कृष्णा के साथ दोमंठा घाट से लौट रहा था। मंदिर के समीप कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। तभी गोली चली और उसके हाथ में लग गई। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दोमंठा घाट के आस पास बुधवार को कोई झगड़ा या फायरिंग नहीं हुआ है। घायल युवक चोर गिरोह का सदस्य है। थानाध्यक्ष ने आशंका जताते हुए कहा कि संभवत: दियारा में यह घटना घटित हुई होगी। हालांकि गोली कैसे चली और किसने चलाई इस संबंध में अनुसंधान किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 6 लाख की लूट, हुए फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

केएम राज की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: पटना इको पार्क में गूंजा योग का...

International Yoga Day 2026 Patna: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने रविवार को पटना के राजधानी वाटिका (इको...

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...