बिहारीगंज विधानसभा में निकाली गई ‘बिहार अधिकार यात्रा’, प्रभाष यादव ने किया परिवर्तन का दावा

मधेपुरा : बिहार अधिकार यात्रा – बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों की तरफ से यात्रा का दौर जारी है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा निकाले हुए हैं। यात्रा की शुरुआत जहानाबाद जिले से हुई थी। इंडिया गठबंधन के द्वारा पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली गई और अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के द्वारा ‘बिहार अधिकार यात्रा’ निकाली गई है। आज देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधेपुरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर मधेपुरा में राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सुबह से ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर तेजस्वी के आगमन की तैयारी में जुटे हुए है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार अधिकार यात्रा : प्रभाष यादव सुबह से सैकड़ों गाड़ी के साथ मुरलीगंज, बिहारीगंज व ग्वालपाड़ा होते हुए मधेपुरा पहुंचे

आपको बता दें कि राजद नेता इंजीनियर प्रभाष यादव सुबह से सैकड़ों गाड़ी के साथ मुरलीगंज, बिहारीगंज और ग्वालपाड़ा होते हुए मधेपुरा पहुंचे। इंजीनियर प्रभाष ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है। इसीलिए परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। इस बार बिहारीगंज की जनता भी परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के आइकॉन हैं। इस बार वे मुख्यमंत्री बनेंगे। परिवर्तन के लिए बिहार अधिकार यात्रा निकाला जा रहा है।

बिहारीगंज की जनता परिवर्तन चाहती है। 20 साल से बिहार और बिहारीगंज की जनता इस निरंकुश शासन से त्रस्त है। बिहारीगंज में हमलोग 20 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं लेकिन इस बार तैयारी पूरी है।

बिहार अधिकार यात्रा : तेजस्वी समय अभाव के कारण अभी बिहारीगंज नहीं आ रहे हैं – इंजीनियर प्रभाष यादव

साथ ही इंजीनियर प्रभाष यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव समय अभाव के कारण अभी बिहारीगंज नहीं आ रहे हैं। मधेपुरा में उनका कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे जिले के नेता और कार्यकर्ता मधेपुरा जाएंगे। यह यात्रा बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज और ग्वालपाड़ा होते हुए मधेपुरा जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जनता ऊब चुकी है यहां परिवर्तन होना तय है।

यह भी पढ़े : बिहार अधिकार यात्रा को लेकर तेजस्वी ने कहा- जनता का जबरदस्त समर्थन, जुट रही है भारी भीड़

रमण कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...