Bihar Assembly Election 2025 : बिहार के सभी बार्डर पर चुनाव को लेकर निगरानी सख्त, 305 बाहरी अपराधी गिरफ्तार

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार के सभी बार्डर पर चुनाव को लेकर निगरानी सख्त, 305 बाहरी अपराधी गिरफ्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने एलर्ट जारी किया है। चुनाव को देखते हुये राज्य के सीमावर्ती ईलाको में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। दुसरे राज्यों से मिलते सीमा पर अवैध शराब, नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी रोकने के लिये चेक पोस्ट पर सघन जांच शुरू कर दी गई है। जिसके कारण बड़ी मात्रा में शराब जब्ती के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

Bihar Assembly Election 2025 : ADG (मद्य निषेध) अमित जैन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में जानकारी देते हुये बताया की सीमावर्ती जिलों में निगरानी और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अवैध शराब, नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी रोकने के लिये 23 मुख्य जगहों पर 393 चेकपोस्ट बनाये जा रहे हैं । बिहार की सीमा से सटे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल 176 मिरर पोस्ट बनाये गये।

शराबबंदी के बाद अब तक 2 करोड़ 75 लाख लीटर शराब जब्त की गई है

उन्होंने बताया कि जनवरी से अगस्त 2025 तक पुलिस ने 6 लाख 20 हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की है। इसकी कुल कीमत 7 करोड़ आंकी गई है। यह पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। शराबबंदी के बाद अब तक कुल 2 करोड़ 75 लाख लीटर शराब जब्त की गई है, जिसमें से 97 फीसदी नष्ट की जा चुकी है ।

अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में इस साल अगस्त तक 84789 लोगों को गिरफ्तार किय गया है। इनमें शराब पीने वाले, वारंटी और सप्लाई करने वाले सभी शामिल है। इनमें से कई का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है जबकि कई पर बीएनएसएस और सीसीए जैसी धाराओं में मुकदमें चल रहे हैं ।

दुसरे प्रदेश के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

दुसरे प्रदेश के अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है । कुल 305 बाहरी अपराधियों की भी पहचान की गई है और इस सूची को संबंधित राज्य सरकारों को भेज दी गई है । शराब से संबधित छापेमारी में 5 तस्करों की गिरफ्तारी दूसरे राज्यों से की गई है ।

बिहार लाई जा रही शराब में सबसे ज्यादा मात्रा पंजाब,हरियाणा,चंढीगढ़, प. बंगाल, झारखंड, राजस्थान और अरूणाचल प्रदेश और यूपी आदि राज्यों का है । बरामद शऱाब की बोतलों पर लगे QR कोड और बैंच नंबर से यह पता चल जाता है कि वह किन दुकानदारों या थोक विक्रेता स जुड़ी है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके ।

ये भी पढ़े : DEO के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक, अनशन पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...