Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण की 122 सीटों में 19 पर त्रिकोणीय मुकाबला, बागियों के तेवर से बढ़ी मुसीबत, चुनाव हुआ दिलचस्प

Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण की 122 सीटों में 19 पर त्रिकोणीय मुकाबला, बागियों के तेवर से बढ़ी मुसीबत, चुनाव हुआ दिलचस्प

पटना :  बिहार चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों में से 19 पर त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना बन रही है। छह सीटों पर महागठबंधन के घटक दल ही आमने-सामने है। वहीं, पांच सीटों पर बागी निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने पूर्व के दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। जदयू के दो बागियों- गोपालपुर से गोपाल मंडल और दिनारा से पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह खड़े हैं। गोपालपुर से जदयू के बुलो मंडल और दिनारा से रालोमो के आलोक सिंह को विपक्षी महागठबंधन के साथ-साथ इन बागियों से भी जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस के बागी आफाक आलम ने कसबा सीट पर तो राजद की बागी रितु जायसवाल परिहार सीट पर अपनी पुरानी दोनों पार्टियों की परेशानी बढ़ाई हुई है। रुपौली सीट पर निर्दलीय विधायक शंकर सिंह से ही राजद और जदयू, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की लड़ाई है।

Goal 7 22Scope News

सासाराम में कुशवाहा वोटरों पर आस, 2-2 कुशवाहा बिरादरी के उम्मीदवार

वहीं, रालोमो नेता उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा की सासाराम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। वहां राजद के वैश्य बिरादरी के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह के साथ बसपा के सिंबल पर खड़े कुशवाहा जाति के पूर्व विधायक अशोक कुमार से उनकी लड़ाई है। अशोक लोकल हैं और स्नेहलता की बिरादरी के ही हैं। ऐसे में कुशवाहा वोटरों के मूवमेंट पर उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी की जीत-हार तय होनी है।

सुलतानगंज, कहलगांव, सिकंदरा और नरकटियागंज में NDA के सामने RJD और कांग्रेस के उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं

महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट वाली छह में से चार सीटों सुलतानगंज, कहलगांव, सिकंदरा और नरकटियागंज में एनडीए के सामने राजद और कांग्रेस के उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं। दिलचस्प, मुकाबला नरकटियागंज में है। जहां एनडीए उम्मीदवार संजय पांडेय के सामने कांग्रेस से शाश्वत केदार पांडेय खड़े हैं तो राजद से दीपक यादव खड़े हो गए है।

ये भी पढ़े :  चुनाव प्रचार में मंच से गिरे बाहुबली अनंत सिंह, मची भगदड़

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...