बिहार विधानसभा चुनाव : अररिया में पोलिंग बूथ पर BJP-कांग्रेस के समर्थक भिड़े

अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। इस चरण में तीन करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 20 जिलों के 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65 फीसदी से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी।

DIARCH Group 22Scope News

हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा

अररिया के फारबिसगंज में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को बलप्रयोग करना पड़ा। घटना फारबिसगंज कॉलेज के बूथ संख्या-198 की है। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी विधायक और एनडीए के उम्मीदवार ने यह आह्वान किया कि कांग्रेस के वोटर को पटक-पटक कर मारो। इस आह्वान के बाद आपे से बाहर हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। इसे लेकर एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा है कि मामले को शांत करा लिया गया है। लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़े : किशनगंज में हो रहा है शांतिपूर्ण मतदान, DM-SP ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...