Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

पटना: Bihar विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। समारोह में Bihar भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी अपनी उपस्थित रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को चंदन का टीका लगाकर और फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गुलाल उड़ाकर और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने होली की बधाइयां दीं। इस अवसर पर Bihar भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है और भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना के साथ समाज को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: तेज नहीं बेहतर बनें, सबसे पहले के चक्कर में पत्रकार भूल रहे भाषा

वहीं, सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाज में सद्भाव और एकता का संदेश देता है। समारोह में शामिल स्थानीय नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा की। पटना साहिब में आयोजित इस भव्य होली मिलन समारोह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश भर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...