Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

बिहार बंद : पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में सड़कों पर NDA, जगह-जगह जाम और विरोध प्रदर्शन

पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में NDA ने बिहार बंद बुलाया। सीतामढ़ी, दरभंगा, आरा, सासाराम समेत कई जिलों में सड़क जाम और जोरदार प्रदर्शन।


बिहार बंद: पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में सड़कों पर NDA, जगह-जगह जाम और विरोध प्रदर्शन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर महागठबंधन के मंच से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया। इसका असर राज्य के लगभग हर जिले में दिखा। पटना, कटिहार, दरभंगा, सासाराम, आरा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी से लेकर जहानाबाद तक सड़कों पर NDA कार्यकर्ताओं ने उतरकर विरोध जताया।

बिहार के बड़े शहरों में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जुलूस निकाले, बाजारों में दुकाने बंद कराईं और चौक-चौराहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता भी काफी दिखी, जिन्होंने कई जिलों में अलग से मोर्चा संभाला और नारेबाजी की।

सीतामढ़ी में बीजेपी का गुस्सा सड़कों पर

सीतामढ़ी में सुबह से ही भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने दुकानदारों से हाथ जोड़कर प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। स्थानीय बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ दिखाई दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान दरअसल पूरे देश का अपमान है और इसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

दरभंगा: महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

दरभंगा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क जाम कर विरोध जताया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपना भारती ने कहा, “जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगते, भाजपा का विरोध जारी रहेगा।”
जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि माता सीता की धरती पर ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

संपूर्ण बिहार में मिला NDA को समर्थन

बिहार बंद का असर लगभग पूरे राज्य में देखने को मिला। कई जिलों में सड़कें जाम हुईं, बाजार बंद रहे और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि कहीं से भी किसी बड़े हिंसक विवाद की सूचना नहीं मिली।

एनडीए नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देना केवल एक परिवार का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। इसीलिए जनता ने भी इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Key Highlights

  • NDA ने पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद बुलाया

  • सीतामढ़ी, दरभंगा, औरंगाबाद, आरा, मधुबनी, सासाराम, कटिहार में जोरदार असर

  • भाजपा महिला मोर्चा ने कई जिलों में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

  • तारकिशोर प्रसाद, प्रमोद कुमार समेत कई नेताओं ने महागठबंधन पर बोला हमला

  • कहीं-कहीं झड़पें और धक्का-मुक्की, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • बंद से आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित, बाजार और परिवहन पर असर


औरंगाबाद: सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, दुकानें कराईं बंद

औरंगाबाद में सुबह से ही एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों का भ्रमण किया और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने रमेश चौक समेत कई मार्गों को जाम कर दिया। उनका कहना था कि यह बंद महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए है।

सासाराम: पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम

सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और ललन पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

मोतिहारी: विधायक प्रमोद कुमार का बड़ा बयान

मोतिहारी में भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और महिला मोर्चा ने शहर में घूमकर बंद कराया। प्रमोद कुमार ने राहुल और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा, “एक सुर है तो दूसरा असुर है और इन दोनों सुर-असुर का नाश भगवती करेंगी।”
पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों को चुनाव में महिलाएं जवाब देंगी।

आरा: मार्च निकालकर दिखाया विरोध

भोजपुर जिले के आरा में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। महिला मोर्चा और अन्य मोर्चों की सक्रिय भागीदारी रही। आरा की सड़कों पर “मां का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों की गूंज रही।

मधुबनी: सांसद और MLC उतरे सड़क पर

मधुबनी में सांसद, MLC और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता को अपमानित करना पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।
जेडीयू नेता फूलदेव यादव और भाजपा MLC घनश्याम ठाकुर ने भी महागठबंधन की कड़ी निंदा की।

कटिहार: तारकिशोर प्रसाद ने कहा मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं

कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत में मातृदेवो भवः की परंपरा रही है और किसी मां के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने महागठबंधन पर आरोप लगाया कि वे सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर गए हैं कि देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

जहानाबाद: महिला कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

जहानाबाद में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई जब अरवल मोड़ पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और एक स्थानीय महिला के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वह महिला प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थी। हालांकि आरोपी महिला, जो खुद को शिक्षिका बता रही थी, ने आरोपों को खारिज किया। पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में करना पड़ा।

Highlights

Related Posts

मोतिहारी में टिकट वितरण धांधली पर भड़के राजद कार्यकर्ता, पार्टी दफ्तर...

मोतिहारी में टिकट वितरण धांधली पर भड़के राजद कार्यकर्ता, पार्टी दफ्तर में किया तोड़फोड़ और आगजनी मोतिहारी: राजद में टिकट बंटवारे को लेकर लगातार विरोध...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने की जनसभा,...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने की जनसभा, बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में की वोट की अपील मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत पटना :  बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी पूरे एक्शन...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel