Advertisment

सदस्यता अभियान को लेकर BJP संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन

पटना : राजधानी पटना के रविंद्र भवन में 30 अगस्त को सदस्यता अभियान को लेकर बिहार भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सांसद राधामोहन सिंह और बीजेपी नेता भीखूभाई दलसानिया के अलावा कई और लोग मौजूद हैं।इस कार्यशाला में भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बिहार सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सह पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यशाला में सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में सदस्यता अभियान में एक करोड़ नए सदस्यों के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर विचार साझा किया जाएगा।

3 सितंबर से सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

तीन सितंबर से बिहार में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। चार सितंबर को बिहार के सभी नौ प्रमंडलों में केंद्रीय मंत्री व वरिय नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पांच सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर वरिय नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद, विधायक और विधानपार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।

वहीं भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जयंती को लेकर हर रविवार को अटल दिवस’ मनेगा। बिहार में एक करोड़ प्लस सदस्य बनेंगे। दो से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण होगा। हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर समुदाय और हर वर्ग से भाजपा सदस्य बनाएगा। मंडल, जिला और प्रदेश में पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य बनाने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य होगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम सौ सदस्य बनाने होंगे तभी बन मंडल, जिला और प्रदेश में पदाधिकारी व सदस्य बनेंगे। बूथों पर प्राथमिकता सदस्य बनाना होगा। मोहल्ले, बाजार, मॉल और संस्थान में जाकर सदस्य बनाएंगे। मिस्ड कॉल के साथ साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म में पूरा डिटेल्स भरवाना है।

चार प्रकार से बन सकेंगे सदस्य

1. 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके।
2. क्यू आर कोड स्कैन करके।
3. बीजेपी डॉट ओआरजी पर जाकर।
4. नमो एप के द्वारा

यह भी पढ़े : गिरिराज ने कहा- संविधान में कहीं भी वक्फ बोर्ड संवैधानिक नहीं

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...