Bihar Board 10th Result 2022 : मैट्रिक का परीक्षाफल जारी, इस लिंक पर देखें रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2022 : मैट्रिक का परीक्षाफल जारी, इस लिंक पर देखें रिजल्ट- BSEB द्वारा

10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी कर दिया है.

रिजल्ट का ऐलान प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

प्रेस कांफ्रेंस के समय अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग संजय कुमार उपस्थित थे.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर

अपने रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर भी देखे जा सकेंगे. बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड 34 दिन में मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया है.

रामायणी रॉय बनी टॉपर

औरंगाबाद की रामायणी रॉय 487 अंक लाकर टॉपर बनी है. वहीं नवादा की सानिया कुमारी, मधुबनी के विवेक ठाकुर 486 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे. औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी 485 अंक तीसरे स्थान पर रहीं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इतिहास रचा

इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इतिहास रच दिया है. मैट्रिक में सबसे जल्दी परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड बिहार बोर्ड ने बनाया है. बीएसईबी ने सबसे जल्दी मैट्रिक का परिणाम जारी किया है. इस वर्ष कुल 16 लाख 11 हजार 99 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कुल 79.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए.

 

रिपोर्ट : प्रणव राज

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...