बिहार बोर्ड इंटर का आज जारी होगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री व अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

पटना : बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार व बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर 1:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करके परिणाम जारी करेंगे। इस साल करीब 13 लाख 17 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। ये परीक्षा 13 फरवरी तक चली थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां तक की प्रत्येक जिला में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां केवल छात्राएं शामिल हुई थी। ये परीक्षा ‎दो पालियों में हुई थी। रिजल्ट को https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देखा जा सकेगा।

बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है। टॉपर्स के हैंड राइटिंग का मिलान, उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे गए हैं। बिहार में टॉपर्स से जुड़े विवाद के बाद बोर्ड ने इसकी शुरुआत की थी। आज साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी होगा। जबकि 10वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा।

Bihar INTER Result 1 22Scope News

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

इस बार बिहार बोर्ड की और से टॉपर्स को इनाम भी दिया जाएगा। पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र को दो लाख रुपए दिए जाएंगे जो दूसरे स्थान पर आएगा उसे 1.5 लाख रुपए नकद दी जाएगी। इसके साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को एक लाख रुपए नकद इनाम के तौर पर दी जाएगी। साथ ही एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। चौथे से 10वें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार की नकद दी जाएगी और एक लैपटॉप दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू, कई सेंटरों पर लेट की वजह से परीक्षार्थी को नहीं मिली इंट्री

अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img