बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर, भागलपुर समेत 4 जिलों में बनेंगे नए एयरपोर्ट

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा विभाग से संबंधित सभी मंत्री शामिल थे। बैठख में कुल 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। पंचायत को अब कर (टैक्स) लगाने का अधिकार मिल गया है। मंत्रिपरिषद ने ग्राम पंचायत कर दर एवं शुल्क नियमावली 2026 के प्रारूप के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री वृद्धि जन आश्रय स्थल योजना का बेहतर तरीके से संचालन किए जाने के लिए वृद्धा आश्रम सहारा योजना को इस योजना के तहत समाहित करते हुए मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित करने की स्वीकृति मिली है।

बिहार मोटर वाहन करारोपण अधिनियम 1994 में संशोधन किया गया है

बिहार मोटर वाहन करारोपण अधिनियम 1994 में संशोधन किया गया है। अब दो पहिया वाहन पर वर्तमान निर्धारित एक मुश्त मोटर वाहन कर में एक प्रतिशत की, एक मुश्त मोटर वाहन कर देने वाले तिपहिया वाहन पर वर्तमान निर्धारित मोटर वाहन कर में एक हजार की और वर्तमान निर्धारित व्यापार कर में चार गुना की बढ़ोतरी करने की स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत प्रादेशिक क्षेत्र, पंचायत समिति प्रादेशिक क्षेत्र, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करने का भी निर्णय हुआ है। साथ ही पश्चिम चंपारण के थरुहट विकास अभिकरण पश्चिम चंपारण बेतिया के माध्यम से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 2025-26 से 2030-31 तक अवधि विस्तार और बजट में उपबंधित राशि के व्यय को स्वीकृति मिली है।

Bihar Cabinet 1 22Scope News

जेल में अनुबंध के आधार पर नियोजित भूतपूर्व सैनिक सह कक्ष पालों का मासिक मानदेय 30 हजार करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है

बिहार की कारा (जेल) में अनुबंध के आधार पर नियोजित भूतपूर्व सैनिक सह कक्ष पालों का मासिक मानदेय 19,800 से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। बिहार की कारा में बंदियों की प्राकृतिक मृत्यु, प्राकृतिक आपदा विपदा के कारण आकस्मिक मृत्यु और प्राकृतिक कारणों से मौत के मामले में मृत बंदी के आश्रित या निकट परिजन या उत्तराधिकारी को मुआवजा भुगतान की नीति बनाए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली है। बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में केंद्र प्रायोजित अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत खगड़िया जलापूर्ति परियोजना के लिए 170.86 करोड़, सीतामढ़ी जलापूर्ति परियोजना के लिए 197.13 करोड़ और समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए 228.45 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क के लिए 232 करोड़ 90 लाख 4631 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है

इसके साथ ही हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क के लिए 232 करोड़ 90 लाख 4631 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। धार्मिक पर्यटन एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुगम सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिहार स्टेट रोडवेज कंपनी लिमिटेड का गठन की स्वीकृति मिली है। कैमूर जिला अंतर्गत मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर स्थित पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित धर्मशाला के संचालन और समुचित देखरेख के लिए मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर न्यास समिति कैमूर को प्राधिकृत किए जाने की स्वीकृति मिली है। वहीं, सीतामढ़ी जिले में अवस्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम के विकास के लिए 50.89 एकड़ भूमि न्यास समिति को निशुल्क देने को मंजूरी दे दी गई है।

Bihar Cabinet 2 22Scope News

भागलपुर, राजगीर, रोहतास व कैमूर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का होगा निर्माण

बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कारपोरेशन के गठन और इससे संबंधित मेमोरेंडम का एसोसियशन एवं आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की स्वीकृति मिली है। उपचार अपशिष्ट जल के सुरक्षित पुनः उपयोग के लिए नीति बिहार 2026 की भी स्वीकृति मिली है। भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए लगभग 3145 एकड़ भूमि अधिग्रहण और 1329.58 करोड़ रुपए के अनुमानित मुआवजे को मंजूरी मिली है। राजगीर, रोहतास और कैमूर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए भारत सरकार के साथ एमओयू को मंजूरी मिल गई है। बिहार उड़ान संस्थान के प्रशिक्षण हेतु Beechcraft Baron G58 विमान सेवा लेने की स्वीकृति मिली है।

Bihar Cabinet 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...