Bihar Diwas समारोह के दौरान गांधी मैदान में बैठ कर घूम सकते हैं बिहार, IPRD ने की है ये खास व्यवस्था…

Bihar Diwas में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टाल में लीजिए 3D एक्सपीरियंस। पटना के गांधी मैदान में लगे IPRD के स्टॉल में 3डी वीआर उपकरण से लीजिए अनुभव बिहार के प्रमुख स्थलों का। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में बिक्री के लिए बिहार डायरी उपलब्ध

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas) का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहाँ पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे।

इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं। ऐतिहासिक मैदान के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजना को प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें – 5 दिवसीय Bihar Diwas का कल CM करेंगे उद्घाटन, दिखेगी बिहार के समृद्ध संस्कृति की झलक..

बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है, तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas: महिला थीम पर आधारित नाटकों का होगा मंचन

Video thumbnail
झारखंड की सुंदरता पर गा रहे थे गीत, टोका टाकी पर सदन में बमके जयराम तो मंत्री सुदिव्य ने दी नसीहत
00:00
Video thumbnail
बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने सदन में गाया गीत | #Shorts | Jharkhand Budget Session | 22Scope
00:30
Video thumbnail
JMM का BJP पर आरोप, RSS ने मणिपुर पर केंद्र से पूछा सवाल, परिसीमन पर भी ....
15:38
Video thumbnail
खड़िया लोगो की संख्या जनगणना में लाखों से हो गई जीरो! सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात बताई परेशानी
07:14
Video thumbnail
विधायक सरयू राय का सरकार से सवाल, झारखंड में कब होगा नगर निकाय चुनाव? Jharkhand News | 22Scope
04:55
Video thumbnail
विस्थापितों का दर्द समझ लो सरकार, विस्थापन नीति बनाने की मांग करते क्या बोल गए आंदोलनकारी | Protest
05:51
Video thumbnail
तीर-धनुष ले विधानसभा घेराव में पहुंचे आंदोलनकारियों ने हेमंत सरकार को क्या दे दी चेतावनी | Jharkhand
09:15
Video thumbnail
CPI के घेराव को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का मिला साथ,सरकार से इन चीजों की हुई मांग... | 22Scope
04:21
Video thumbnail
विधानसभा घेराव में शामिल डी राजा ने बताया सीपीआई को विधानसभा घेराव के लिए क्यों होना पड़ा मजबूर
01:39
Video thumbnail
JMM MLA विकास मुंडा ने ट्राइबल टूरिज्म कॉरिडोर को बताया ऐतिहासिक कदम, कहा गुजरात की तर्ज पर हो...
11:41