लालगंज में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, पुलिस पर भी हमला

हाजीपुर : इस वक्त की बड़ी वैशाली जिले के लालगंज से है। जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। एक समुदाय के घर के पास शव को रखकर हंगामा भी किया गया। हंगामे के बाद बवाल खड़ा हो गया। दोनों पक्षों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। आक्रोशित लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से जमकर हमला किया। बताया जा रहा है कि कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इसमें करीब दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर एसडीओ राम बाबू बैठा भी मौजूद हैं।

goal 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस भारी संख्या में दलबल के साथ पहुंची

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस भारी संख्या में दलबल के साथ पहुंची। आक्रोशितों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। जिसके बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। किसी तरह से भागकर पुलिस ने अपनी जान बचाई। दरअसल, पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। इस गांव के गोपाल पंडित के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पंडित को गांव का एक ठेकेदार कोलकाता में काम दिलाने के लिए 24 अप्रैल को अपने साथ लेकर गया था।

यह भी देखें :

ठेकेदार के घर के पास शव रख जमकर हुआ बवाल

बीते रविवार को ठेकेदार ने फोन कर जानकारी दी कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन गाड़ी से कोलकाता पहुंचे। वहां कई बार कॉल लगाने के बाद ठेकेदार से बात हुई। वहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने जब जानकारी मांगी कि कौन से बीमारी हुई थी किस डॉक्टर के यहां दिखाया गया है। डॉक्टर का पुर्जा दीजिए इस पर ठेकेदार बिना कुछ बताए गायब हो गया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। इसके बाद ठेकेदार के घर के पास रख दिया जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।

Hajipur Maut 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में तीन युवक की दर्दनाक मौत…

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...